Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जामाडोबा-पुटकी रोड पर कार पुलिया के नीचे गिरी, चालक की मौत

Dhanbad : झरिया के जोरापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा पुटकी मुख्य मार्ग पर 26 मई की देर रात एक स्विफ्ट डिजायर कार JH 01 EE 4253 अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी, जिसमें चालक की मौत हो गई. घटना की जानकारी पास में कार्य कर रहे एआईएस गार्ड पिंटू को मिली. उसने जोड़ापोखर थाना को जानकारी दी. सूचना मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पहुंची और घायल चालक को किसी तरह वाहन से बाहर निकाला. उसे नजदीक के टाटा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था. पुलिस के जांच पड़ताल में पता चला कि मृत चालक गोड्डा जिला का रहने वाल था. उसका नाम गुलजार खान था. वह अपने भाई से मिलने जोरापोखर थाना क्षेत्र के फूसबंगाल गया था और वहां से रांची जाने ते हुए दुर्घटना का शिकार हो गया. पुलिस ने 27 मई की सुबह परिजनों को जानका दे दी और क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही