Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बाघमारा में तालाब किनारे मिली जली कार, तरह-तरह की चर्चाएं

Advertisement
Advertisement
Baghmara : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=302419&action=edit">

(Dhanbad) जिले के बाघमारा इलाके में 3 मई को पुलि‍स ने एक जली आल्‍टो कार बरामद की है. यह कार कतरास से बोकारो को जोड़ने वाली सड़क किनारे तारगा बस्ती में रानीडीह तालाब के पास मिली. सुबह जब ग्रामीण तालाब की ओर गए, तो उनकी नजर जली हुई कार पर पड़ी. लेागों ने इसकी सूचना तुरंत महुदा थाना पुलिस को दी. ग्रामीणों के अनुसार घटना देर रात की लगती है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. घटना के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. लोगों ने आशंका जताई कि दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई होगी, या किसी घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने कार में आग लगा दी होगी. पुलिस इन बिंदुओं पर जांच कर रही है. महुदा पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=302372&action=edit">धनबाद:

शादियों का लग्न शुरू होते ही बजने लगी शहनाई, चमका कारोबार [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही