Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: राजगंज में कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर,  तीन लोग घायल

Baghmara: बाघमारा (Baghmara) राजगंज थाना क्षेत्र के दलुडीह के समीप सोमवार 6 फरवरी की रात 8 बजे तेज रफ़्तार कार ने आगे जा रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. हालांकि कार का एयरबैग खुल गया, जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए. सभी बंगाल जा रहे थे. आस पास के लोगों ने कहा कि ट्रक के पीछे कार चल रही थी. ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे कार ट्रक में जा घुसी.  घटना के बाद चीख पुकार मच गई.  वही घटना के बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस को फोन कर सूचना दी.  स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को धनबाद पहुंचाया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही