Search

 
 
 

धनबाद : गंगासागर से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत

 
Topchanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र के भंवरदाहा बांका पुल के पास नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में बोलेरो पर सवार एक महिला की मौत हो गई. घटना सोमवार देर रात की है. मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो पर सवार परिवार गंगासागर में स्नान कर अपने घर बिहार के सासाराम जा रहा था. रात करीब 12:30 बजे बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई. बोलेरो पर सवार 6 लोगों घायल हो गए. दुर्घटना के बाद सभी लोगों को ग्रामीण तथा पुलिस के सहयोग से अस्पताल भेजा गया. अस्पताल ले जाने के क्रम में महिला सरस्वती देवी की मौत हो गई. तोपचांची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. पुलिस  दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को जब्त कर थाना ले गई. यह भी पढ़ें : मौत">https://lagatar.in/death-for-death-after-the-murder-of-a-child-in-rohtas-the-angry-family-beat-the-woman-to-death/">मौत

के बदले मौत, रोहतास में बच्चे की हत्या के बाद आक्रोशितों ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही