Search

 
 
 

धनबाद : बरवाअड्डा के पास टायर फटने से कार पलटी, सभी 5 सवार सुरक्षित

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ापीपल के समीप 22 मई को टायर फटने से एक कार (JH 10CF 0819) अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सभी सवार फंस गए. स्थानीय लोगों उन्हें किसी तरह बाहर निकाला. सभी 5 सवार सुरक्षित हैं. सिर्फ दो को मामूली चोट लगी है. कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. बरवाअड्डा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. कार देवघर से बोकारो के चास लौट रही थी. चास निवासी पिंटू, करण सिंह चौहान, सुमन राय, रवि प्रसाद व प्रकाश गोप देवघर में एक शादी समारोह में गए थे. देवघर बाबाधाम में पूजा के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-railway-employees-took-out-a-torch-procession-on-the-demand-of-implementing-the-old-pension-scheme/">धनबाद

: पुरानी पेंशन स्किम लागू करने की मांग पर रेल कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही