Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राशन नहीं मिलने पर कार्ड धारियों ने किया जमकर हंगामा

Advertisement
Advertisement
Sindri : सिंदरी (Sindri) बलियापुर प्रखंड के घरबड़ पंचायत स्थित खड़िकाबाद में शुक्रवार 27 मई को जन वितरण प्रणाली के सैकड़ों कार्ड धारियों ने जमकर हंगामा किया. दुकान की लाइसेंस संख्या 01 ( बीएलपी ) 07 की संचालक रीता हेंब्रम है. लाभुकों का कहना था कि पिछले महीने का मुफ्त में वितरण किया जाने वाला राशन उन्हें नहीं मिला है. राशन वितरण में हमेशा गड़बड़ी की जाती है. उप संचालक द्वारा ही दुकान चलाई जाती है,  जो हमेशा टालमटोल का रवैया अपनाता है.

 एक बार में 5 से अधिक पर्ची नहीं निकल रही

ग्रामीणों की मानें तो दुकान की संचालक यहां नहीं रहती. उसका पति बीसीसीएल में नौकरी करता है. वह पति के संग बीसीसीएल के क्वार्टर में रहती है. पीडीएस के उपसंचालक सुखलाल मुर्मू का कहना है कि एक बार में 5 से अधिक पर्ची नहीं निकल पा रही है. मशीन की बैटरी डाउन हो जाती है. इस कारण सभी को कल राशन देने की बात कही गई,  जिस पर लोग हंगामा करने लगे. पीडीएस की संचालक रीता हेंब्रम के पति बीसीसीएल कर्मी हैं तो उन्हें लाइसेंस कैसे मिला और वह किस आधार पर जन वितरण प्रणाली की दुकान चला रही है. इस सवाल का जवाब पाने के लिए बलियापुर बीडीओ को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-protest-against-surrender-of-50-percent-post-in-non-safety-category-railway-workers-demonstrated/">धनबाद

: नन सेफ्टी कैटेगरी में 50 प्रतिशत पोस्ट सरेंडर करने का विरोध, रेल कर्मियों ने किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही