Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) समाजसेवी संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में गरीब, असहाय और जरूरतमंदों को भोजन करा कर नये साल का स्वागत किया. संस्था के अध्यक्ष प्रभास चंद्र ने कहा कि जब सभी लोग नए साल के जश्न में डूबे हुए हैं, तो संस्था के सदस्यों ने अपनी खुशी छोड़कर जरूरतमंदों की प्रसन्नता पर ध्यान दिया. इस अवसर पर लगभग 350 जरूरतमंदों को भोजन कराया गया. हालांकि 4 दाताओं ने भोजन दान भी किया, जिनमें बद्री प्रसाद चटर्जी, अभय कुमार, राजा प्रीतम और सुदीप चक्रवर्ती शामिल थे. इस मौके पर संस्था के राजेश कुमार सिंह, सुमित अग्रवाल के अलावा रॉबिन चटर्जी, सतीश कुमार सिंह, नीलकमल खवास, अजय कुमार चौधरी, दिलीप चौधरी, संजय कुमार, विजय कुमार, विपिन कुमार राठी और मुन्ना खान ने विशेष योगदान दिया. [wpse_comments_template]
धनबाद: केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने 350 जरूरतमंदों को कराया भोजन
Last Updated: Jan 01, 2023 12:00 AM (IST)