Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : केयर इंडिया ने एक लाख से अधिक लोगों को लगाया कोरोना का टीका

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : केयर इंडिया ने जिले में एक लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगा कर बड़ी कामयाबी दर्ज की है. इस कामयाबी पर  शनिवार 26 फरवरी को केयर इंडिया के सदस्यों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जश्न मनाया. इस अवसर पर केक काटे गए और एक दूसरे को शुभकामना देकर खुशियां मनाई. जिला नोडल पदाधिकारी डॉक्टर विकास राणा ने बताया कि केयर इंडिया के सदस्यों ने दूर दराज क्षेत्रों में घर घर जाकर लोगों को वैक्सीन देने का काम किया, जो सराहनीय है. आज केयर इंडिया की कार्य अवधि समाप्त हुई है. टीम धनबाद से जा रही है. उन्होंने पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया. बता दें कि केयर इंडिया ने 2 अक्टूबर 2021 को आईएसएम शॉपिंग कांप्लेक्स में मेगा कैंप का आयोजन किया था. 7 अक्टूबर 2021 को धनबाद जिले को टीका एक्सप्रेस उपलब्ध कराया गया. केयर इंडिया द्वारा प्रतिदिन हजार 500 लोगो को वैक्सीन दिया गया. टिकट एक्सप्रेस का लक्ष्य प्रतिदिन ढाई सौ था. केयर इंडिया के टीका एक्सप्रेस द्वारा सुदूर क्षेत्र के लाभार्थियों को डोर टू डोर, सब्जी बाजार, सभी दुकानों, मजदूरों, स्कूल में जाकर 15-17 वर्ष के विद्यार्थियों को टीका लगाया गया. इस तरह टीम ने 1 लाख डोज पूरा किया. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत, डिस्ट्रिक्ट डाटा एनालिस्ट बबलू कुमार सहित टीम के सदस्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-now-the-punishment-of-molestation-is-three-to-five-years-imprisonment-junior-judge/">धनबाद

:  छेड़खानी की सजा अब तीन से पांच वर्ष तक कैद : अवर न्यायाधीश [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही