Search

 
 
 

धनबाद : गुरु नानक कॉलेज में इरा एडुटेक के सहयोग से करियर काउंसलिंग प्रोग्राम

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गुरु नानक कॉलेज भूदा कैंपस के एस जे एस ग्रेवाल ऑडिटोरियम में बुधवार 21 सितम्बर को कॉमर्स विभाग की सहभागिता से इरा एडुटेक ने बीकॉम, बीए के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग का आयोजन किया. इरा एडुटेक, मुंबई के फाउंडर देवेन पांडेय ने छात्रों को नौकरी तथा उद्यमिता से सम्बंधित जानकारी दी. उन्होंने छात्रों को सॉफ्ट स्किल्स के साथ इंटर्नशिप का महत्व विस्तार से बताया. छात्रों को भी करियर से सम्बंधित जानकारी से काफी अभिप्रेरणा मिली. कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चो में स्किल डेवलप होगा. मंच का संचालन बी कॉम की छात्रा श्रेया सुरल ने किया. कार्यक्रम में लगभग 150 छात्रों ने भाग लिया. विभाग के प्रो संजय कुमार सिन्हा ने इस तरह के आयोजन भविष्य में भी करने बात कही. कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष डॉ गोपाल कुमार शांडिल्य, प्रो संतोष कुमार, प्रो दलजीत सिंह, प्रो पियूष अग्रवाल एवं प्रो चिरंजीत अधिकारी की अहम भूमिका रही. मौके पर प्रो अमरजीत सिंह, प्रो दीपक कुमार, प्रो अभिषेक सिन्हा, प्रो सोनू यादव, अर्नब सरखेल एवं अन्य शिक्षक भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही