Search

 
 
 

धनबाद : एग्जिमा, दमा, नजला रोग सहित अन्य बिमारियों में गाजर घास घातक

 
गाजर घास जागरूकता सप्ताह के तहत हर्ल सिंदरी के कर्मियों ने चलाया जागरुकता अभियान
Sindri : हर्ल के स्थायी व अस्थायी कर्मचारियों ने 16 अगस्त से 22 अगस्त तक आयोजित गाजर घास जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार 18 अगस्त को जागरुकता अभियान चलाया. एफसीआइएल गेट सहित रोहड़ाबांध अंबेडकर चौक, एसबीआई सिंदरी और रोहड़ाबांध दुर्गा मंडप के पास लोगों को जागरूक किया. अभियान का नेतृत्व कर रहे हर्ल सिंदरी के डिस्पैच सहायक प्रबंधक मनीष कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि गाजर घास उर्फ पार्थेनियम हिस्टेरोफोरस मनुष्य के साथ-साथ पशुओं के लिए भी काफी घातक साबित होता है. इसके सम्पर्क में आने से एग्जिमा, एलर्जी, बुखार, दमा व नजला जैसी घातक बीमारियां होती हैं. उन्होंने बताया कि इसे हाथों से निकाल कर या 2, 4-डी, मेट्रीब्युजिन, एट्राजीन जैसे हर्बीसाइड केमिकल का इस्तेमाल कर इसे नष्ट किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सिंदरीवासियों को इस पौधे को शिशु अवस्था में ही जड़ से समाप्त कर देना चाहिए. इस मौके पर हर्ल कर्मियों ने गाजर घास को हाथों से निकालकर नष्ट भी किया. जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से हर्ल एचआर विक्रांत कुमार, सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार उदगाता, एसएस मैथी, सुरेश प्रमाणिक, सैकत कुंडू, मंशूल जैन, दिपिका मधुरिमा मिंज, दिबेश बेहरा, आकाश कुमार, दीपक पाल, जगदीश राज, किरण राज, अखिलेन्द्र सिंह, डॉ नागाराजी बट्टी, बिनोद प्रसाद, शैलेंद्र द्विवेदी, सौरोदीप राय चौधरी, कृपासिंधु पाणिग्रही, अभिषेक पाठक, प्रकाश, अभिनव सहित कई हर्ल के स्थायी व अस्थायी कर्मचारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-congress-leader-sureshchandra-jha-will-fast-unto-death-in-front-of-congress-state-office-from-21/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : 21 से कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन करेंगे कांग्रेस नेता सुरेशचंद्र झा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही