Search

 
 
 

धनबाद : तेतुलमुड़ी कोलडंप गोलीकांड में विधायक ढुल्लू समेत 60 नामजद व 300 अज्ञात पर केस

 

तीन प्राथमिकी दर्ज, दो आरोपी जेल भेजे गए

कोलडंप में पुलिस तैनात, आने-जाने पर पाबंदी 

Katras : तेतुलमुड़ी कोलडंप में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी व बमबाजी के मामले में जोगता थाना पुलिस ने तीन प्राथमिकी दर्ज की है. इन मुकदमों में एक में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो सहित पांच दर्जन लोगों को नामजद व 300 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा है. इनमें तेतुलमारी थाना क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह चार नम्बर निवासी गोलू शर्मा उर्फ रोहित शर्मा उर्फ रोहित यादव व लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा निवासी मनोज कुमार शामिल हैं. कोलडंप में भारी संख्या में पुलिस को तैनात कर दिया गया है. लोडिंग प्वाइंपर किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है. लोडिंग कार्य पूरी तरह बंद है. इस बीच शनिवार की दोपहर डीएसपी लॅ एंड ऑर्डर दीपक कुमार ने कोलडंप पहुंचकर जांच-पड़ताल की. मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली. वारदात में पहली प्राथमिकी कोलडंप में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी बबलू दास की लिखित शिकायत पर दर्ज की है. जिसमें अनुज कुमार सिन्हा, हरेन्द्र चौहान, रीता देवी, सपना सिंह, नागराज पासवान,धिरज कुमार,रवि भुइयां, छोटू चौहान, बादल कुमार, राजू चौहान, राजा राम यादव, प्रकाश वर्मा, गणेश यादव, छोटू रवानी, गोविंद चौहान समेत अन्य 50 नामजद सहित 250 अज्ञात शामिल हैं. इन पर फायरिंग, बम विसफोट, वाहन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है. वहीं, लोयाबाद थाना के बांसजोड़ा निवासी डीओ धारक के मुंशी मनोज कुमार की लिखित शिकायत पर पुलिस ने दूसरी प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें मनोज कुमार ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के गुंडों ने लोड कोयला ट्रक को रोक दिया. मनोज कुमार ने नागराजा पासवान, सुनील राय, राजा राम यादव, गोविंद चौहान उर्फ बुंदा, सुजित नोनियां सहित अन्य 35 नामजदों के खिलाफ रंगदारी मांगने, 35 हजार रुपया छीन लेने तथा बम-गोली चलाने का आरोप लगाया है. तीसरी प्राथमिकी एटक नेता और विधायक ढुल्लू के समर्थक तेतुलमारी निवासी राजाराम यादव की शिकायत पर दर्ज की गई है. इसमें 22 नामजद के खिलाफ तलवार, लाठी से हमला करने और गोली-बम चलाने का आरोप है. यह भी पढ़ें : संथाल">https://lagatar.in/santhal-placement-of-58-girls-of-skill-center-sahibganj-minister-alamgir-sent-off-2-news-including/">संथाल

: कौशल केंद्र साहिबगंज की 58  युवतियों का प्लेसमेंट, मंत्री आलमगीर ने किया रवाना समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही