Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  दो पड़ोसियों की लड़ाई में सुलह कराने गए लोगों पर मुकदमा दर्ज

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) दो पड़ोसियों की लड़ाई में सुलह कराने गए आधा दर्जन से अधिक लोगों पर केंदुआडीह थाने में मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित परिवार शुक्रवार 12 मई को वरीय पुलिस अधिकारी से मिला व उचित कारवाई करने का आवेदन सौंपा. बता दें कि केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर काली बस्ती की रुकमणी देवी और किरण देवी के बीच पिछले डेढ़ वर्ष पहले विवाद में रुक्मिणी देवी ने गांव के ही 6 लोगों के खिलाफ मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया. पीड़ित राहुल कुमार ने बताया कि डेढ वर्ष पूर्व काली बस्ती में किरण देवी और रुक्मिणी देवी के बीच विवाद हुआ था, जिसमें रुक्मिणी देवी के ने किरण देवी के पति के साथ मारपीट की थी. मारपीट में उनका हाथ तोड़ दिया गया था‌. मामला कोर्ट में चल रहा है. रुक्मिणी देवी के परिजनों नेमुकदमा उठाने का दबाव बनाते हुए झूठा मामला दर्ज कराया. जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है, उन लोगों का इस लड़ाई से कोई लेना-देना नहीं है. पड़ोसी होने के नाते एक दूसरे को समझाने के लिए गए थे, जब कि स्थानीय पुलिस को पूरे मामले की जानकारी है. मगर मुकदमा दायर होने की वजह से वह भी मदद करने में असमर्थ हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही