Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  झारखंड विधान सभा में गूंजा संघवी ठाकुर की मौत का मामला

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) संघवी ठाकुर की मौत का मामला गुरुवार 23 मार्च को झारखंड विधानसभा में गूंजता रहा. शून्य काल में विधायक राज सिन्हा ने मामला सीआईडी को सौंपने की मांग की. उन्होंने मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपा. उन्होंने कहा कि 15 फरवरी 2023 को धनबाद के बरवड्डा थाना अंतर्गत ट्रिनिटी गार्डेन अपार्टमेंट के E ब्लॉक के नीचे 13 वर्षीय बच्ची संघवी ठाकुर उर्फ चारू गंभीर अवस्था में पड़ी मिली. बाद में उसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार वालों ने बच्ची हत्या की आशंका जताई है. कई सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देखने के बाद भी पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है. घटना के 37 दिन बाद भी पुलिस की दीमी जांच से परिवार के साथ अन्य लोगों में भी आक्रोश है.  विधायक ने आग्रह किया है कि पुलिस की लाचारी को देखते हुए अविलंब यह मामला सीआईडी को सौंपा जाए. बता दें कि विगत 15 फरवरी को धनबाद के भेलाटांड़ स्थित ट्रिनिटी गार्डन के सात मंजिला अपार्टमेंट से गिर कर 13 वर्षीय संघवी की मौत हो गई थी. ट्रिनिटी गार्डन में बुधवार 22 मार्च 2023 को संघवी के पिता चंदन ठाकुर ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों वीडियो फुटेज दिखा कर आरोप लगाया कि धनबाद पुलिस मामले को रफा दफा करने में लगी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही