Search

 
 
 

धनबाद : 30 लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज, 7 लाख रुपए लगाया जुर्माना

 
Dhanbad :  बिजली विभाग की टीम ने गुरुवार को बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान धनबाद सर्किल में 210 जगहों पर छापामारी कर 30 लोगों को बिजली की चोरी करते पकड़ा गया. उनके खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया. विभाग ने बिजली चोरी करने वालों पर 7 लाख 5 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है. धनबाद डिवीजन में 53 जगहों पर छापेमारी में 13 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर चार लाख 16 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है. वहीं गोविंदपुर में 41 जगहों पर छापेमारी कर 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है. एक लाख 13 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है. निरसा में 94 जगहों पर छापेमारी में 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज एक लाख 39 हजार जुर्माना, जबकि झरिया में 22 जगहों पर छापामारी में 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज 37 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है. यह जानकारी कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार ने दी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-barwadda-police-seized-10-kg-of-doda/">धनबाद

: बरवाअड्डा पुलिस ने 10 किलो डोडा किया जब्त, एक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही