Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज

Govindpur :  प्रखंड के जंगलपुर गांव की मस्जिद टोला की 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला मंगलवार 6 जून को सामने आया है. गोविंदपुर पुलिस ने किशोरी के पिता के बयान के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. प्राथमिकी के अनुसार आरोपी भी नाबालिग है. 17 वर्षीय आरोपी मस्जिद टोला निवासी नईमुद्दीन अंसारी का पुत्र है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नईमुद्दीन को हिरासत में लेकर छापामारी शुरू कर दी है. प्राथमिकी के अनुसार घटना 18 मई की है. आरोपी एवं पीड़िता का घर आमने-सामने है, इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया. अत्यधिक रक्तस्राव के कारण पीड़िता बेहोश हो गई. कई दिनों तक गांव-घर के डॉक्टरों द्वारा इलाज कराया गया. इस बीच आरोपी के पिता एवं चाचा द्वारा पीड़िता के पिता पर मामला को रफा-दफा करने का दबाव बनाया जा रहा था. मगर गोविंदपुर पुलिस की सक्रियता से मंगलवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही