Search

 
 
 

धनबाद : टाटा म्युचुअल फंड की पूर्व कर्मी निशा हत्याकांड में ब्रांच मैनेजर पर केस दर्ज

 
Dhanbad : धनबाद के बैंकमोड़ श्रीराम प्लाजा स्थित टाटा म्युचुअल फंड की पूर्व कर्मचारी निशा कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने संस्थान के ब्रांच मैनेजर नीरज आनंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. मनईटांड़ की रहने वाली निशा कुमारी का शव बंद कार्यालय से बरामद किया गया था. निशा के पिता दीपक भगत के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में पिता कहा है कि ब्रांच मैनेजर उनकी बेटी निशा की शादी से नाराज था, इसी कारण उसने कार्यालय बुलाकर उसकी हत्या कर दी. इधर, आरोपी ब्रांच मैनेजर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. ज्ञात हो कि सोमवार को बैंकमोड़ श्रीराम प्लाजा स्थित संस्थान के बंद कार्यालय में निशा की लाश मिली थी. निशा पहले उक्त कंपनी में कर्यरत थी. दिसंबर 2023में शादी से दो माह पहले उसने कंपनी छोड़ दी थी. पिता ने बताया कि उसने बेटी को रविवार को बैंकमोड़ छोड़ा था, वो अपने दोस्त के लिए गिफ्ट खरीदने के लिए आई थी. देर शाम तक उसके मोबाइल पर संपर्क नहीं होने पर थाने में सूचना दी गई. दूसरे दिन उसकी लाश बंद कार्यालय में मिली थी. तब से ब्रांच मैनेजर फरार है. पोस्टमार्टम में निशा पर चाकू से वार करने की बात सामने आई थी. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-two-news-together-including-theft-of-lakhs-by-uprooting-the-grill-of-a-utensil-shop/">गोड्डा

: बर्तन दुकान का ग्रिल उखाड़कर लाखों की चोरी समेत दो खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही