Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गैंगस्टर प्रिंस खान और विधायक ढुल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल के बयान पर दर्ज हुआ मुकदमा, बरवाअड्डा थाने में प्राथमिकी 

जताया संदेह कि ढुल्लू के इशारे प्रिंस खान या उसके गुर्गे कभी भी कर सकते हैं अनहोनी 

Dhanbad : गैंगस्टर प्रिंस खान के ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद विधायक ढुल्लू महतो और प्रिंस खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. धनबाद मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल के बयान पर उक्त प्राथमिकी दर्ज हुई है. दोनों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए पुलिस अब उक्त ऑडियो की जांच कर रही है. बताते चलें कि ऑडियो वायरल होने के बाद कृष्णा अग्रवाल ने एसएसपी धनबाद को एक पत्र लिखा था, जिसमें उक्त ऑडियो का जिक्र करते हुए कहा गया था कि प्रिंस खान ने ढुल्लू के पक्ष में उन्हें और सरयू राय को धमकी दी है. जिससे उनका पूरा परिवार दहशत में है. उनके द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है कि उनके साथ भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के इशारे पर प्रिंस खान या उनके गुर्गे द्वारा अनहोनी की वारदात को अंजाम दिया जा सकता है. बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.

प्रिंस की धमकी से बढ़ेगी ढुल्लू की मुश्किलें 

ढुल्लू को डर कि सियासी विरोधी भुनाएंगे ऑडियो क्लिप की हर लाइन

धनबाद : धनबाद लोकसभा के उम्मीदवार सह बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को टिकट मिलने के बाद लगातार मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है. भाजपा के अंदर ही उनके सियासी साथियों से विरोध का अवरोध अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि प्रिंस खान की एक कथित ऑडियो क्लिप ने उनकी परेशानियों में और इजाफा कर दिया है. एक तरफ ढुल्लू के विरोध में इस ऑडियो को ढुल्लू के खिलाफ भंजाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे तो दूसरी तरफ ढुल्लू इस ऑडियो से अपना पल्ला झाड़ कर आगे निकलना चाहेंगे. ऐसे में ढुल्लू कामयाब होंगे या फिर उनके सियासी विरोधी, ये आने वाला वक्त तय करेगा. बता दें कि धनबाद में भाजपा लोकसभा के लिए आधा दर्जन दिग्गज उम्मीदवारी की सूची में शामिल थे. ढुल्लू ने इन सबको पटखनी देते हुए बाजी मार ली. लेकिन महज यह जीत ढुल्लू के सियासी साथियों को अंदर से उनका विरोधी बना गई. वैसे भी ढुल्लू के पास विरोधियों की कोई कमी नहीं है. ऐसे में नए विरोधियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया. मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने एक पत्र बाबूलाल मरांडी को लिखा था. इस पत्र में विधायक के खिलाफ दर्ज मुकदमों का जिक्र था, कई अन्य बातें भी थीं जो विधायक के समर्थन में नहीं थी. इसी को लेकर विधायक ढुल्लू ने कृष्णा अग्रवाल को फोन किया और उनके साथ विधायक की तीखी नोंकझोंक हुई थी. इस नोंकझोंक में ढुल्लू ने कहा था कि ये पत्र सरयू राय के इशारे पर लिखा गया है. इसके बाद जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय भी धनबाद पहुंचे और विधायक ढुल्लू के खिलाफ चुनाव आयोग और ईडी से संपत्ति जांच की मांग कर दी. इसी क्रम में ये कहा कि प्रिंस खान के आतंक के बाद धनबाद के कारोबारी थोड़ा सकून की सांस ले रहे है और नहीं चाहते कि फिर से उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी हो. सरयू राय के धनबाद आने के बाद जारी सियासत का रंग और गहरा हो गया. ये देखकर इस बखेड़ा खत्म करने के लिए भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री ने प्रयास किया और धनबाद के सभी दिग्गज भाजपाईयों को एक जगह जमा किया. भाजपा पार्टी कार्यालय धनबाद में बैठक हुई. नाराजगी कम या खत्म हुई या नहीं हुई ये तो बाद की बात है, लेकिन शाम तक प्रिंस खान ने एक और नया बखेड़ा शुरू करा दिया. हुआ ये कि शाम में धनबाद के चर्चित गैंगस्टर प्रिंस खान भी सरयू-ढुल्लू विवाद में कूद पड़ा. असल में उसने सरयू राय और कृष्णा अग्रवाल को धमकी दी कि राजनीति में उसका नाम न घसीटा जाए. लेकिन इस ऑडियो क्लिप में ढुल्लू महतो के बारे में प्रिंस खान ने कई बातों का जिक्र कर दिया है. कहा है कि ढुल्लू की जाति महतो है, इस कारण उसको टिकट मिलने का दुख अन्य लोगों को है. इशारे में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के बारे में कहा कि वो भी तो अपराधी है. सिर्फ ढुल्लू ही थोड़े अपराधी है. चार हत्याओं के आरोप में संजीव जेल में बंद है, इसका भी जिक्र ऑडियो क्लिप में है. एक मिनट बीस सेकंड की इस पूरी ऑडियो क्लिप में यही दो-तीन लाइन धनबाद के सियासी घमासान को बढ़ा रहा है. क्योंकि विधायक ढुल्लू भी इस दो तीन लाइन में बोले गए हर शब्द की गंभीरता को समझ रहे हैं. हालांकि ढुल्लू ने इस क्लिप से खुद को बचाने की कवायद कर शुरू दी है.

कृष्णा अग्रवाल को मिली सुरक्षा  

मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल को एसएसपी ने सुरक्षा दे दी है. एक बॉडीगार्ड दिया गया है. इसके अलावा उनके आवास पर दो हाउस गार्ड की भी तैनाती है. प्रिंस खान से धमकी मिलने के बाद कृष्णा दिन भर घर पर ही रहे. दोस्तों और परिचितों का उनके घर आना-जाना लगा रहा. इधर प्रिंस खान का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद देर रात ही धनबाद के दो पुलिस पदाधिकारी उनके आवास पहुंचे थे. उनसे बातचीत की और रात में ही उनकी सुरक्षा का उपाय कर दिया गया था.

ढुल्लू ने की फॉरेंसिक जांच की मांग

धनबाद : भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने ऑडियो वायरल होने के बाद धनबाद डीसी को एक पत्र देकर ऑडियो की फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है. पत्र में उन्होंने लिखा है कि 30 मार्च की संध्या सोशल मीडिया में एक ऑडियो क्लिप प्रसारित कराया गया. उक्त ऑडियो क्लिप को उनके विरुद्ध् दुष्प्रचार के मकसद से प्रसारित कराया गया है. यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है. साथ ही एक सोची समझी साजिश के तहत ऐसा किया गया है. जो लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने का षड्यंत्र है. इस मामले में उक्त ऑडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जाए और उच्चस्तरीय जांच बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-a-crusher-was-set-on-fire-due-to-non-payment-of-rs-10-lakh-levy-militant-involved-in-the-incident-arrested/">रांची:

10 लाख लेवी नहीं मिलने पर क्रशर में की थी आगजनी, घटना में शामिल उग्रवादी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही