Search

 
 
 

धनबाद : एलएलपी फैक्ट्री मामले में पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर दर्ज होगा केस- डीएसपी

 
Govindpur (Dhanbad) : गोविंदपुर के परासी स्थित केजी स्पिरिट एलएलपी फैक्ट्री में उपद्रव करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार करने गई  पुलिस के साथ ग्रामीणों ने दुर्व्यवहार किया था. ग्रामीणों के हंगामा को देखते हुए पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा था. जिला पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है. डीएसपी शंकर कामती ने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ पुलिस प्राथमिकी दर्ज करेगी. उन्होंने गोविंदपुर के पुलिस इंस्पेक्टर को दुर्व्यवहार करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. डीएसपी ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की छूट नहीं दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि फैक्ट्री का पाइप बार-बार काटकर जलापूर्ति बाधित करने व कारखाना का उत्पादन बाधित करने वालों के खिलाफ अलग से कार्रवाई की जाएगी. ज्ञात हो कि फैक्ट्री में उपद्रव करने के आरोपी जेएलकेएम नेता अखलाक अंसारी व अन्य को गिरफ्तार करने लिए गोविंदपुर पुलिस मंगलवार को गई थी. पुलिस की गाड़ी देखकर ग्रामीण एकजुट हो गए थे और पुलिस के खिलाफ गाली-गलौज व नारेबाजी करने लगे. ग्रामीणों का उग्र तेवर देकर देख कर छापेमारी करने पहुंची पुलिस को वापस लौटना पड़ा. उल्लेखनीय है कि विरोध के चलते फैक्ट्री में उत्पादन पिछले 14 दिनों से ठप है. फैक्ट्री के महाप्रबंधक राकेश मिश्रा ने डीएसपी को बताया कि पिछले 2 जनवरी से ही कारखाना में उत्पादन ठप है. यह भी पढ़ें : जैक">https://lagatar.in/jack-board-preparation-for-matriculation-and-intermediate-completed-examination-from-11th-february-2100-examination-centers-made/">जैक

बोर्ड: मैट्रिक और इंटर की तैयारी पूरी, 11 फरवरी से परीक्षा, बनाए गए 2100 परीक्षा केंद्र
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही