Search

 
 
 

धनबाद : एग्यारकुंड में बंद आवास का ताला तोड़कर नकद व दो लाख के गहने चोरी

 
Nirsa : गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के एग्यारकुंड पानी टंकी के पास ट्रक ड्राइवर सुभाष यादव के बंद आवास का ताला तोड़कर चोरों ने 35 हजार रुपए नकद व दो लाख के जेवर की चोरी कर ली. घटना 8 सितंबर की रात की है. सुभाष यादव पत्नी व बच्चों के साथ अपने पैतृक घर यूपी गए हुए थे. पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी. को  सूचना पर गलफरबाड़ी ओपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. सुभाष यादव ने फोन पर बताया कि घर में 35 हजार रुपए नकद और दो लाख के जेवरात थे. उनके गांव से लौटने के बाद ही चोरी गए सामान की सही जानकारी मिल पाएगी. पड़ोसियों के अनुसार, कमरे में बिखरे पड़े सामान से लग रहा है कि चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tarakeswar-became-the-president-of-rjd-again-the-command-of-the-metropolis-to-mumtaz/">धनबाद

: जिला राजद के दोबारा अध्यक्ष बने तारकेश्वर, महानगर की कमान मुमताज को [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही