Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सरकारी स्कूलों में अभी नहीं बनेगा जाति प्रमाणपत्र, अभियान स्‍थगित

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद सहित झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में विशेष अभि‍यान चलाकर कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों का जाति प्रमाणपत्र बनाने का निर्देश राज्‍य सरकार ने तुरंत प्रभाव से स्‍थगित कर दिया है. यह निर्णय पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण लिया गया है. इस संबंध में झारखंड सरकार के उप सचिव चंद्रभूषण प्रसाद ने सभी जिले के डीसी को पत्र भेजा है.यानी विद्यार्थियों को जाति प्रमाणपत्र के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा.

स्‍कूलों में  2 से 20 मई तक चलना था अभियान

बताते चलें कि कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने 16 मार्च 2022 को राज्‍य के सभी जिलों के डीसी को  पत्र जारी कर निर्देश दिया था कि सरकारी स्‍कूलों में 2 मई से 20 मई तक विशेष अभियान चलाकर कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों का जाति प्रमाणपत्र उपलब्ध कराएं. जाति प्रमाणपत्र नहीं बनने से SC/ST समेत पिछड़ी जाति के बच्‍चों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने में दक्कितें आ रही थीं. इसको देखते हुए विभाग ने जाति‍ प्रमाणपत्र बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया था. इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले 9 अप्रैल को झारखंड में पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी. इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. जिसकी वजह से सरकार ने फि‍लहाल अभियान को रोक दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=289565&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनबाद: हालात में सुधार, 11 में ढाई घंटे कटी बिजली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही