Search

 
 
 

धनबाद:पुटकी कोलियरी के समीप बीसीसीएल के बिजली तार की चपेट में मवेशी की मौत

 

मुआवजा के लिए हुआ हंगामा, पुलिस ने पत्रकारों को फोटो लेने से रोका

Putki: पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार 19 अगस्त की सुबह कोलियरी 1 नम्बर पिट के समीप बीसीसीएल के बिजली तार की चपेट में आकर एक मवेशी की मृत्य हो गयी.  हालांकि चरवाहा किशोर यादव बाल बाल बच गया. बाद में मवेशी मालिकों ने मुआवज़ा की मांगग को लेकर बीसीसीएल कर्मी से बहस की. अधिकारियों से वाद-विवाद भी हुआ. नारे बाज़ी का फ़ोटो लेने पर पुटकी थाना के अनि बी एन सिंह ने पत्रकारों को फ़ोटो खींचने व वीडियो बनानेपर बुरे परिणाम की धमकी दी. पुटकी थाना के कनीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. बताया जाता है कि चरवाहा किशोर यादव मवेशियों को लेकर जंगल की ओर चराने जा रहा था. तभी टूट कर जमीन पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर दुधारू गाय गिर पडी. थोड़ी ही देर में उसकी मृत्य हो गयी.  संयोग से चरवाहा बच गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही