Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में तस्करों के चंगुल से गोवंश को बचाया

 
स्थानीय युवक के पहुंचने पर भागे लोग, बोर्रागढ़ पुलिस ने गोशाला को सुपुर्द किया Dhanbad :  झरिया स्थित बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र के भालगढ़ा काली मंदिर के समीप सोमवार 26 जून को पूर्व पार्षद के समर्थकों ने तस्करों के चंगुल से गोवंश को बचाया. सूचना मिलने पर बोर्रागढ़ पुलिस पहुंची और गोवंश को गोशाला के सुपुर्द कर दिया. वहीं तस्कर भागने में सफल रहे. स्थानीय युवक गौरव शर्मा, राजेश राम, मोहित कुमार, धीरज कुमार, गुड्डू कुमार, शुभम, राजेंद्र कुमार, सूरज और छोटू मिश्रा ने जब गो तस्करों से पूछताछ शुरू की तो वे हाथापाई पर उतर आए. इसके बाद युवकों ने पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह को बुलाया. पार्षद व समर्थकों को देख तस्कर वहां से भाग निकले. इधर मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बप्पी बाउरी गोशाला पहुंचे. उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन की लापरवाही से झरिया में भी इन दिनों गो तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं. अगर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए तो गो तस्करी पर अंकुश लगाया जा सकता है.  मामले में बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि गोवंश को कब्जे में ले लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. गो तस्करों को खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-ran-away-with-copper-coil-after-damaging-the-transformer-in-west-modidih/">धनबाद

: वेस्ट मोदीडीह में ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त कर तांबे का क्वायल ले भागे चोर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही