Search

 
 
 

धनबाद : मोबाइल चोरी मामले में सीबीआई ने कोर्ट में दायर किया प्रतिउत्तर

 

जज उत्तम हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा आरोपी

Dhanbad :  धनबाद के जज उत्तम आनंद हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहे आरोपी राहुल कुमार वर्मा के विरुद्ध दर्ज मोबाइल चोरी के मामले की सुनवाई शुक्रवार को अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पूनम कुमारी की अदालत में हुई. राहुल के बंदी आवेदन पर लीगल एंड डिफेंस काउंसिल ने आवेदन दायर कर उसे जुवेनाइल घोषित करने का आग्रह किया था. इस पर सीबीआई ने प्रति उत्तर दाखिल किया. अदालत ने सीबीआई को गवाह पेश करने का आदेश देते हुए सुनवाई की अगली तारीख 10 मई निर्धारित कर दी. सीबीआई ने राहुल के विरुद्ध हत्या के अलावा ऑटो चोरी व मोबाइल चोरी की अलग-अलग एफआईआर 7 सितंबर 2021 को दर्ज की थी. सीबीआई ने राहुल के विरुद्ध 27 अक्टूबर 2021 को आरोप पत्र दायर किया था. 24 नवंबर 2021 को आरोप तय होने के बाद सुनवाई शुरू हुई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही