Search

 
 
 

धनबाद : सीबीआई को अरूप से जेल में पूछताछ की मिली इजाजत

 
Dhanbad : धोखाधड़ी व चिटफंड के विभिन्न मामलों में जेल में बंद न्यूज 11 भारत के निदेशक अरूप चटर्जी से सीबीआई की टीम 26 अगस्त को पूछताछ करेगी. 25 अगस्त को धनबाद सीबीआई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव की अदालत ने सीबीआई के विशेष अभियोजक चंदन कुमार सिंह के आवेदन पर यह आदेश दिया है. झारखंड उच्च न्यायालय के 11 मई 2015 को पारित आदेश के आलोक में सीबीआई ने झारखंड के विभिन्न थानों में दर्ज चिटफंड कंपनियों के मुकदमे को टेकओवर करने का आदेश दिया था. उक्त आदेश के आलोक में देवघर टाउन थाना कांड संख्या 543 / 13 को सीबीआई के भष्टाचार निरोधी शाखा ने टेकअप किया था. सीबीआई ने प्राथमिकी में केयर विजन लिमिटेड, म्यूचल विजय लिमिटेड, शेयर विजन इंफ्रास्ट्रक्चर एवं एग्रो टेक लिमिटेड के सीएमडी, एमडी के विरुद्ध मुकदमा 2015 में दर्ज किया था. इसी मामले में सीबीआई ने दो बार अरूप चटर्जी को सम्मन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था, परंतु अरूप चटर्जी सीबीआई के सामने उपस्थित नहीं हुए थे. यह भी पढ़ें : सिंदरी">https://lagatar.in/dhanbad-ruckus-on-lucky-in-sindri-firing-3-police-officers-injured/">सिंदरी

में “लक्की” पर बवाल, फायरिंग, 3 थानेदार घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही