Search

 
 
 

धनबाद:  बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्रीय कार्यालय में सीबीआई की दबिश

 
Baghmara :  बाघमारा (Baghmara) धनबाद जिले के बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्रीय कार्यालय में सीबीआई की टीम ने बुधवार को लगभग 3 बजे दबिश दी. सीबीआई के आधा दर्जन से अधिक सदस्य पहुंचे व असैनिक भवन में कागजात की जांच की. कार्मिक प्रबंधक रत्नाकर मल्लिक को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है. हालांकि इस संबंध में सीबीआई ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है. पिछले चार घंटे से अधिक समय से सीबीआई की टीम कार्मिक प्रबंधक से पूछताछ कर रही है. टीम के सदस्यों ने ब्लॉक दो के एजीएम एसबी कुमार,भूसंपदा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार,एपीएम के चालक शमसुर अंसारी,क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रजापति सहित अन्य लोगों से गहन पूछताछ की है. सीबीआई की कार्रवाई के बाद से ब्लॉक दो क्षेत्रीय कार्यालय के अलावा एरिया वन में कार्यरत अधिकारियों के बीच खलबली मच गई. ब्लॉक दो कार्यालय में कार्रवाई का असर बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय में भी देखने को मिला. एक तरफ जहां ब्लॉक दो क्षेत्र के अन्य अधिकारी सूचना पाते ही अपने अपने घरों को छोड़ बाहर घूमने निकल गए, वहीं बरोरा एरिया के पदाधिकारी दोपहर बाद कार्यालय आने से परहेज किया. दोनों एरिया कार्यालय में दोपहर बाद ठेकेदारों का जमावड़ा लग जाता था, लेकिन टीम की दस्तक के बाद ठीकेदार बाहर से ही सीबीआई की गतिविधि का जायजा ले रहे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही