Search

 
 
 

धनबाद : ताइक्वांडो के सचिव प्रभात कुमार के घर पर सीबीआई की 5.30 घंटे छापेमारी

 
Dhanbad : 34वां राष्ट्रीय खेल में हुए घोटाला मामले में सीबीआई की टीम ने 19 अगस्त को ताइक्वांडो महासंघ के सचिव प्रभात कुमार शर्मा के धनबाद स्थित आवास पर छापेमारी की. सीबीआई रांची और धनबाद की टीम सुबह 10 बजे धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-security-guard-posted-in-atm-dies-after-being-hit-by-vehicle-in-katras/">(Dhanbad)

के बैंक मोड़ टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित प्रभात कुमार शर्मा के आवास पहुंची और करीब 5.30 घंटे तक जांच की. इस दौरान सभी कमरों, आलमारी व बक्सों को खंगाला. एक-एक कागजात व सामान की जांच की. टीम ने प्रभात कुमार के आवास के बगल में स्थित उनके भाई संजय कुमार शर्मा के घर में भी जांच-पड़ताल की. छापेमारी की कार्रवाई दिन के 3:30 बजे तक चली. इसके बाद टीम लौट गई. घर में मिले कई जरूरी कागजात व दस्तावेज जब्त कर टीम साथ ले गई है. इस दौरान प्रभात कुमार घर पर नहीं थे. छापेमारी टीम में कुल 10 सदस्य शामिल थे. इसमें एक महिला कांस्टेबल भी थी. सीबीआई के अधिकारियों ने प्रभात कुमार शर्मा के घर से बरामदगी के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. कहा कि अभी जांच चल रही है. बताते चलें कि वर्ष 2011 में झारखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ था. आधारभूत संरचना स्थापित करने और खेल सामग्री की खरीदारी में बड़े पैमाने पर अनियमितता पकड़ी गई थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-bangla-language-upgradation-committee-burns-the-effigy-of-bbmku-vc/">धनबाद

: झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने बीबीएमकेयू के वीसी का पुतला फूंका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही