Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कार्मिक प्रबंधक रत्नाकर के खिलाफ सीबीआई ने सौंपी चार्जशीट

Dhanbad : सात हजार रुपये् रिश्वत लेते रंगे हाथ धराए कार्मिक प्रबंधक रत्नाकर मल्लिक के खिलाफ सीबीआई के भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने शनिवार को अदालत में चार्जशीट दायर कर दिया है. एक मार्च 23 को सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने रत्नाकर मलिक को सात हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने प्राथमिकी में दावा किया था कि रत्नाकर के खिलाफ ब्लॉक दो ऑफिस के फाइनेंस डिपार्टमेंट में कार्यरत कोल कर्मी सत्येंद्र कुमार ने धनबाद के सीबीआई कार्यालय में शिकायत की थी. अपनी शिकायत में कर्मी सत्येंद्र कुमार ने कहा था कि उसके प्रमोशन के लिए कार्मिक प्रबंधक रिश्वत की मांग कर रहे थे. प्रमोशन की पहली और दूसरी सूची में सत्येंद्र का नाम शामिल था. इसके बाद परेशान होकर सत्येंद्र ने सीबीआई से इसकी शिकायत की थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही