Search

 
 
 

धनबाद : सीबीआई ने गिरफ्तार कोलियरी एजेंट को लिया रिमांड पर

 
Dhanbad : ईसीएल कर्मी संजीव कुमार से ट्रांसफर के नाम पर बीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हरियाजाम ईस्ट कुमारधुबी कोलियरी के एजेंट राम प्रकाश पांडे को सीबीआई ने गुरुवार की शाम कोर्ट में पेश किया. मामले के जांचकर्ता संदीप सिंह ने कोर्ट में आवेदन दायर कर आरोपी को चार दिनों की रिमांड पर देने का आग्रह किया.. कोर्ट को दिए आवेदन में सीबीआई ने कहा कि जांच पड़ताल में कई कागजात मिले हैं, जिनके संबंध में आरोपी से पूछताछ आवश्यक है. लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट ने इसका विरोध किया. दोनों पक्षों को सुनने के बाद सीबीआई के विशेष न्यायाधीश सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत ने आरोपी राम प्रकाश पांडे को दो दिनों की सीबीआई रिमांड पर देने का आदेश दिया. ज्ञात हो कि कोलियरी ऐजेंट रामप्रकाश पांडे को सीबीआई की टीम ने बुधवार की शाम करीब साढे छह बजे 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही