Search

 
 
 

धनबाद : गिरफ्तार कोलियरी एजेंट पर आय से अधिक संपत्ति का केस करेगी सीबीआई

 

अब तक की कमाई व संपत्ति के दस्तावेज खंगाल रही 

Dhanbad : ईसीएल मुगमा की हरियाजाम कोलियरी के कर्मी से 75 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कोलियरी एजेंट रामप्रकाश पांडे की रिमांड अवधि शनिवार को खत्म हो गई. इसके बाद सीबीआई ने उसे विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. सीबीआई की टीम ने उसे दो दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की. नौकरी अवधि में उसकी कमाई संपत्तियों का आकलन किया गया. सीबीआई सूत्रों की मानें तो उसके खिलाफ जल्द ही आय से अधिक संपत्ति का भी मुकदमा दर्ज होगा. ज्ञात हो कि सड़क दुर्घटना में दिव्यांग हो चुके कोलियरी के कर्मचारी संजीव कुमार की ड्यूटी अंडर ग्राउंड में थी. अंडरग्राउंड की वजह से वह ड्यूटी नहीं कर पा रहा था. सरफेस पर ड्यूटी के लिए उसने अधिकारियों के पास आवेदन दिया था. काफी जद्दोजहद के बाद सरफेस की साइडिंग में उसकी ड्यूटी के लिए पत्र जारी हुआ, लेकिन ड्यूटी लगाने के नाम पर उससे 75 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई. संजीव ने इसकी शिकायत सीबीआई में कर दी. सीबीआई ने एजेंट रामप्रकाश पांडेय को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया. सीबीआई की टीम ने एजेंट के आवास से संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए हैं. रिमांड अवधि में सीबीआई ने दस्तावेजों को खंगाला है.अब उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का भी मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही