Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  सीबीएसई की टीम पहुंची माउंट लिट्रा जी स्कूल, गड़बड़ी की  हुई जांच

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  संबद्धता संबंधी विभिन्न मामलों की जांच के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) के पटना रीजन द्वारा गठित टीम ने धनबाद जिले के बौआकला, भूली हीरक रोड स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल की जांच की. टीम 30 जनवरी सोमवार की शाम  स्कूल पहुंची और देर रात तक जांच करती रही. सूत्रों की मानें तो स्कूल के संबद्धता संबंधी दस्तावेजों में गड़बड़ी की शिकायत सीबीएसई को मिली थी. इसके बाद यह टीम गठित कर कार्रवाई की गई है. टीम जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सीबीएसई पटना को सौंपेगी. गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी. हालांकि टीम के सदस्य पूरे मामले को गोपनीय रख रहे हैं और मीडिया से कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. बता दें कि स्कूल को सीबीएसई से वर्ष 2022 तक के लिए साइंस और कॉमर्स विषय के लिए 12वीं तक की संबद्धता मिली हुई है.

   करोड़ों रुपये की हो सकती है गड़बड़ी

बता दें कि स्कूल में मामला संबद्धता संबंधी दस्तावेजों का है. यदि संबद्धता संबंधी दस्तावेज में गड़बड़ी मिलती है तो स्कूल द्वारा बच्चों के नामांकन के नाम पर करोड़ों रुपये के वारे-न्यारे करने का भी मामला बनता है. जांच के बाद पता चलेगा कि स्कूल ने वर्ष 2022 के बाद संबद्धता संबंधी मामले को छुपाकर नामांकन लिया है या गलत दस्तावेज के आधार पर पहले से संबद्धता लिए हुए था. जितने वर्षों का मामला बनेगा, गड़बड़ी की राशि उतनी ज्यादा होगी.

 इन बिंदुओं पर हुई स्कूल की जांच

जांच टीम ने स्कूल संचालन के लिए राज्य सरकार से मिले एनओसी, सरकार से प्राप्त रिकॉग्निशन, स्कूल के परमानेंट, रेगुलर या प्रोविजनल स्टेटस, स्कूल एफीलिएशन नंबर, बोर्ड से एफीलिएशन का वर्ष, एफीलिएशन कब तक है, जैसी लगभग एक दर्जन बिंदुओं पर जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही