Sindri : सिंदरी क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सिंदरी चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से को-ऑपरेटिव मोड़ पर सड़क के बीच पोल गाड़कर चारों दिशाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. व्यवसायियों ने कुल 16 सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी की है. इसकी सूचना सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार व एफसीआईएल सिंदरी यूनिट प्रभारी यूसी गौड़ को दी गई है. सिंदरी चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव दीपक कुमार दीपू ने बताया कि सिंदरी को-ऑपरेटिव मोड़़ सहित बाजार की गतिविधियां कैमरे में कैद होती रहेंगी. इससे चोरी की घटनाएं रोकने में भी काफी मदद मिलेगी. कैमरे के जरिए असामाजिक तत्वों, तेज रफ्तार टू व्हीलर व फोर व्हीलर चलानेवालों, चेन स्नैचर आदि पर नजर रखी जा सकेगी. इस बीच एफसीआईएल सिंदरी यूनिट प्रभारी ने कहा कि सड़क के बीचोबीच पोल लगाने से राहगीरों को परेशानी होगी. सड़क किनारे पोल लगाने से एफसीआई प्रबंधन को कोई एतराज नहीं है. इस मौके पर चैंबर के दिलीप रिटोलिया, पवन शर्मा, महेंद्र गुप्ता, प्रशांत पाण्डेय, दिलीप दास, राजेन्द्र प्रसाद, पंचदेव गुप्ता, राहुल मंडल, मो. रिजवान, मो. नाशिर, मनोज कुमार, अजय ठाकुर, रौशन रमेश, दामोदर गुप्ता अदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-firing-on-coal-businessman-rajesh-in-kendua-saved-his-life-by-running-away/">धनबाद
: केंदुआ में कोयला कारोबारी राजेश पर फायरिंग, भाग कर बचाई जान [wpse_comments_template]
धनबाद : सिंदरी को-ऑपरेटिव मोड़ पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे- चैंबर

Leave a Comment