Search

 
 
 

धनबाद : कुमारधुबी में मिट्टी का सामान बेचने वाले की पुत्री बनी बिहार में सीडीपीओ

 
एग्यारकुंड की श्याम दीवाने संस्था ने किया सम्मानित, जताई खुशी Maithon : कुमारधुबी बाजार में मिट्टी का सामान बेचने वाले की पुत्री मनीषा कुमारी बिहार में सीडीपीओ बनी है. श्याम दीवाने, एग्यारकुंड की ओर से 30 जुलाई रविवार को मनीषा को राजपुरा कोलियरी मोड़ स्थित मैरेज हॉल में सम्मानित किया गया. ‘श्याम दीवाने’ के सदस्यों ने कहा कि हमें खुशी है कि हमारे क्षेत्र की लड़की बिहार में सीडीपीओ बनी है. उसने हमारे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. मनीषा कुमारी ने कहा कि मेरा लक्ष्य यूपीएससी है. बिहार और उत्तराखंड की पीएससी की परीक्षा दे चुकी हूं. सितंबर में बिहार व अक्तूबर में उत्तराखंड का रिजल्ट जारी होगा. 2022 में उसने जेपीएससी की परीक्षा दी, लेकिन 13 नंबर से चूक गयी. मौके पर विशाल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विकास अग्रवाल, संजय गुप्ता, गोपाल पांडेय, भोला पांडेय आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-united-front-sindri-appeals-to-mp-pn-singh/">धनबाद

: संयुक्त मोर्चा सिंदरी ने सांसद पीएन सिंह से लगाई गुहार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही