Search

 
 
 

धनबाद :  बकरीद सौहार्द से मनाएं, अफवाहों पर ध्‍यान नहीं दें

 
Dhanbad/Sindri/Nirsa :  धनबाद">https://lagatar.in/bccl-and-cisf-responsible-for-coal-theft-in-dhanbad-anoop-singh/">

(Dhanbad) जिले में बकरीद को लेकर प्रशासनि‍क तैयारी जोरों पर है. शांति समितियों की बठैकों का दौर जारी है. झरिया, सिंदरी थाना और निरसा सीडीपीओ ऑफि‍स में 8 जुलाई को शांति समितियों की बैठक हुई, जिसमें पर्व सौहार्द के साथ मनाने और अफवाहों पर ध्‍यान नहीं देने की अपील की गई. थानेदारों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा भी दिया. झरिया थाना परिसर में थाना प्रभारी पंकज झा की अध्‍यक्षता में बैठक हुई. इसमें शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे. थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था दुरुस्त बनाने पर चर्चा हुई. साथ ही सभी समुदायों की भावनाओं का ख्याल में रखते हुए आपसी भाईचारे के साथ बकरीद मनाने की लोगों से अपील की गई. थाना प्रभारी ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. नगर निगम, बिजली विभाग और पेयजल विभाग के अधिकारियों के बैठक में नहीं आने पर सदस्‍यों में नाराजगी दिखी.

सिंदरी में पर्व पर भाईचारा बनाए रखने की अपील

[caption id="attachment_352566" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/peace-sindri-300x199.jpg"

alt="" width="300" height="199" /> सिंदरी में शांति समिति की बैठक में पुलिस अधिकारी व सदस्‍य[/caption] इधर, सिंदरी व  बलियापुर थाना तथा गोशाला ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक में सदस्यों के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी शामिल थे. थाना व ओपी प्रभारियों ने लोगों से भाईचारा के साथ त्‍योहार मनाने की अपील की. मौके पर बलियापुर सीओ रामप्रवेश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर जगदेव पाहन तिर्की, थाना प्रभारी श्वेता कुमारी, सिंदरी थाना प्रभारी सह निरीक्षक सुरेश प्रसाद व गोशाला ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो सहित अन्‍य सदस्‍य मौजूद रहे.

लंबित मामलों का निपटारा जल्‍द करें : एसडीपीओ

[caption id="attachment_352575" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/peace-nirsa-1-300x176.jpg"

alt="" width="300" height="176" /> क्राइम मीटिंग में निरसा एसडीपीओ व थानेदार[/caption] निरसा के एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार ने निरसा विधानसभा क्षेत्र के थाना व पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध पर समीक्षा बैठक की. लंबित मामलों का जल्‍द निष्पान करने, वाहन चोरी, हत्‍या, लूट जैसे गंभीर अपराध पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए. साथ ही  बकरीद पर विधि व्‍यवस्‍था बनाए रखने पर विशेष ध्‍यान देने को कहा. बैठक में निरसा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव, चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह, निरसा पुलिस निरीक्षक नयनसुख दादेल, पुलिस निरीक्षक चिरकुंडा अंचल योगेंद्र पासवान, कालूबथान थाना प्रभारी मुकेश कुमार राउत,  मैथन थाना प्रभारी बालाजी राजहंस, गलफरबाडी थाना प्रभारी संजय उरांव, पंचेत थाना प्रभारी कुलदीप रौशन बारी, कुमारधुबी थाना प्रभारी ललन प्रसाद सिंह, एमपीएल थाना प्रभारी गैलन रजवार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/in-the-janta-darbar-of-dhanbad-dc-there-were-cases-ranging-from-land-possession-to-removal-from-the-job/">धनबाद

DC के जनता दरबार में जमीन कब्जे से लेकर नौकरी से हटाने तक के मामले आए [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही