Search

 
 
 

धनबाद : बकरीद सौहार्द के साथ मनाएं, गड़बड़ी की तुरंत दें सूचना- इंस्पेक्टर

 
Gomoh : गोमो के हरिहरपुर थाना में बकरीद को लेकर 28 जून को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए तोपचांची इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद ने लोगों से गुरुवार को बकरीद का त्योहार सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. कहा कि अगर कोई अफवाह फैलने या गड़बड़ी करने का प्रयास करता है, तो पुलिस को इसकी तुरंत सूचना दें. पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा में पूरी तरह मुस्तैद है. समाज के अगुवाओं से सामाजिक व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. हरिहरपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर है. त्योहार पर लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले पोस्ट डालने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में प्रखंड प्रमुख आनंद  महतो, एसआई देवनाथ रजक, सीवाईएम  बीसी मंडल, समाजसेवी कुद्दूस अंसारी, सुरेश अग्रवाल,  सुनील मंडल, हनि नारंग, अमजद अंसारी, गोमो चैंबर ऑफ कॉमर्स के धीरज कुमार, मुखिया मदन मोहन मंडल, लक्ष्मी गुप्ता, श्रीकांत मंडल, सोहन महतो, सुरेंद्र सिंह, तबरेज आलम आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bihar-police-arrested-the-accused-of-loot-case-from-jharia/">धनबाद

: लूट कांड के आरोपी को झरिया से गिरफ्तार कर ले गई बिहार पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही