Jharia : मुसलमानों का पवित्र पर्व ईद को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस है. झरिया थाना क्षेत्र के घनुडीह ओपी परिसर में 18 अप्रैल को शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें सभी धर्म-समाज के लोग उपस्थित थे. ओपी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने लोगों से त्योहार शांति व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की. कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. शोसल मीडिया पर पुलिस की सख्त नजर है. अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मौके पर वार्ड 46 के पार्षद प्रतिनिधि रवींद्र प्रसाद, संतोष कुमार राय, संतोष कुमार रजक, आनंद रजक संतोष कुमार महतो, राजेश निषाद,बिहारी लाल यादव, भीम निषाद, अफजल अंसारी, शेलो पासवान, राजकुमार ठाकुर आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : ईद भाईचारे के साथ मनाएं, अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर
Last Updated: Apr 18, 2023 12:00 AM (IST)