Search

 
 
 

धनबाद: मुहर्रम सौहार्द पूर्वक मनाएं, अफवाहों पर न दें ध्यान: थाना प्रभारी

 

लोयाबाद थाने में हुई शांति समिति की बैठक

Loyabad: मुहर्रम पर्व को लेकर शुक्रवार 21 जुलाई को लोयाबाद थाने मे शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने की व संचालन चेंबर के सचिव सुनील पांडेय ने किया. बैठक में त्योहार को भाईचारे व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. सभी अखाड़ा दलों को उनके तय मार्ग पर ही चलने का निर्देश दिया गया. मुस्लिम कमिटी द्वारा मुहर्रम में डीजे नहीं बजाने का के निर्णय का पालन करने की बात कही गई. थाना प्रभारी ने सभी के सहयोग से त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें. किसी भी विकट परिस्थिति में सीधे पुलिस से संपर्क करें. उन्होंने कहा कि त्योहार को लेकर गश्ती बढा दी जाएगी. शांति भंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी. मुस्लिम कमिटी के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद व महामंत्री असलम मंसूरी ने कहा कि लोयाबाद क्षेत्र में गंगा जमुनी तहजीब से हर पर्व मनाया जाता है. यह एक मिसाल है. उन्होंनेने त्योहार में सभी से विशेष सावधानी बरतने की अपील की. बैठक में मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, महामंत्री असलम मंसुरी, चेम्बर अध्यक्ष राजकुमार महतो, जयप्रकाश पांडेय,पूजा कमेटी के सचिव बिजेन्द्र पासवान, सिपाही चौहान, दिनेश रवानी, एस एस प्रसाद, राजेन्द्र पासवान, नईम मिस्त्री, गुलाम जिलानी, अवधेश सिंह, शंकर केसरी, गुलाम मुस्तफा, सुरेश यादव, मो आजाद, मो जहांगीर आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही