Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डेंगू से बचाव को सप्ताह में एक दिन मनाएं ड्राई डे- सीएस

Dhanbad : धनबाद के सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि डेंगू एक विषाणु जनित रोग है. यदि समय पर जांच व इलाज नहीं कराया गया, तो यह जानलेवा साबित हो सकता है. यह मादा एडीस मच्छर के काटने से फैलता है, जिसका लार्वा ज्यादा दिनों तक जमा साफ पानी में पनपता है. बीमारी को रोकने के लिए उन्होंने लोगों को सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने की सलाह दी. कहा कि इस दिन घर के बर्तनों, बाथरूम के ड्रम, घड़ा, मटका सहित अन्य बर्तनों में जमे पानी को फेंक कर नया पानी भरें. इससे मच्छर का लार्वा नष्ट हो जाएगा. सिविल सर्जन विश्व डेंगू दिवस पर 16 मई को अपने कार्यालय सभागार में प्रेसवार्ता में बोल रहे थे.
उन्होंने बताया कि डेंगू के अस्तित्व को पहचानने और बीमारी के खिलाफ लड़ाई के लिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए भारत में विश्व डेंगू दिवस मनाया जाता है. जिले में बीमारी को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी प्रखंडों में अभियान चलाएगी. इसके तहत टीम गांवों का दौरा कर जमे हुए पानी से में पनपने वाले लार्वा का सैंपल लेकर उसे नष्ट करेगी. अभियान में आम लोगों के सहयोग की जरूरत है.
यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-terror-of-mad-dog-in-nirsa-12-people-including-girl-child-were-bitten/">धनबाद

: निरसा में पागल कुत्ते का आतंक, बच्ची सहित 12 लोगों को काटा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही