Search

 
 
 

धनबाद: गोमो में स्वतंत्रता दिवस पर चहुं ओर हर्षोल्लास

 

सभी संस्थानों में तिरंगे को दी गई सलामी, बांटी मिठाई

Gomoh :  रेल नगरी गोमो में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस उल्लास के साथ मनाया गया. सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, स्कूल,कॉलेज क्लब सहित समस्त स्वयं सेवी कार्यालयों में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई और मिठाई बांट कर खुशी मनाई गई. गोमो रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म संख्या दो पर राजकीय रेल थाना में थाना प्रभारी बी दास ने झंडोत्तोलन किया. जीआरपी इंस्पेक्टर सुधीर सुरीन, आरपीएफ इंस्पेक्टर संतोष कुमार झा, हरिहरपुर थाना प्रभारी बिनोद कुमार सहित दर्जनो जवानों ने परेड कर तिरंगे को सलामी दी. सभी पदाधिकारी व पुलिस जवान आरपीएफ पोस्ट पहुंचे, जहां इंस्पेक्टर संतोष कुमार झा ने झंडोत्तोलन किया, जवानों ने परेड कर तिरंगे को सलामी दी. हरिहरपुर थाना में प्रभारी बिनोद कुमार ने झंडा फहराया. इस मौके पर भाजपा नेता दिलीप गोस्वामी, कांग्रेस नेता शहीद उस्मानी, फरीद अंसारी, हफ़िजुद्दीन अंसारी, पपू वर्णवाल सहित बडी संख्या में गोमो के गणमान्य लोग मौजूद थे. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अनेक संथाओं में खेल कूद एवं समान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. रास्ट्रीय स्वयं सेवक ने तिरंगा रैली निकाली व बाइक से नगर  भ्रमण किया. स्वतंत्रता दिवस पर रेल नगरी गोमो में चारो ओर उल्लास का वातावरण रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही