Search

 
 
 

धनबाद:  बड़ा गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव का समापन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सिखों के दसवें व अंतिम गुरु गुरु गोविंद सिंह का 356 वां प्रकाशोत्सव बैंक मोड़ स्थित बड़ा गुरुद्वारा में बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया गया. दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन आज एक जनवरी रविवार की सुबह सहज पाठ से हुआ. इस अवसर पर गुरुद्वारा मैदान के पंडाल में दीवान भव्य तरीके से सजाया गया था. [caption id="attachment_514855" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/sabad-gayan-300x144.jpeg"

alt="" width="300" height="144" /> सबद गायन सुनती महिलाएं[/caption] सजे हुए दीवान में उच्च कोटि के रागी जत्था भाई दिलबाग सिंह लखनऊ उत्तर प्रदेश एवं कवि सज्जन रछपाल सिंह पाल, भाई बलवंत सिंह कमल, एडवोकेट दीप सिंह लुधियाना ने संगत को निहाल किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर छका. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष ने तीर्थ सिंह के अलावा मनजीत सिंह, गुरजीत सिंह, तेजपाल सिंह, सतपाल सिंह ब्रोका, राजेंद्र सिंह, दिलजोन सिंह आदि का सहयोग रहा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mla-mathura-mahato-celebrated-new-year-with-birhors/">धनबाद

: विधायक मथुरा महतो ने बिरहोरों संग मनाया नववर्ष [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही