Search

 
 
 

धनबाद : कोयलांचल में जन्माष्टमी की धूम, गोविंदपुर ठाकुरबाड़ी में झूलन उत्सव

 
Dhanbad/Govindpur : धनबाद कोयलांचल में सोमवार को जन्माष्टमी का त्योहार पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. राधा-कृष्ण सहित सभी मंदिरों में विशेष पूजन-अनुष्ठान आयोजित किए गए. कई मंदिरों में झूलन उत्सव का आयोजन किया गया. गोविंदपुर के राम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन समेत कई अनुष्ठान हुए. अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन में मंदिर समिति के सचिव उज्जवल मंडल सहित सदस्यों का अहम योगदान रहा. वहीं, गोविंदपुर बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी में झूलन उत्सव का आयोजन किया गया. कालाडीह शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. हरिकीर्तन की पूर्णाहुति मंगलवार को होगी. नीलकंठ महादेव मंदिर आकाशगंगा कॉलोनी, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर गोसाईंडीह सहित विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी पर कई कार्यक्रम हुए. यह भी पढ़ें :  गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-two-trucks-loaded-with-illegal-mica-seized-from-dumri-driver-and-attendant-arrested/">गिरिडीह

: अवैध माइका लदे दो ट्रक डुमरी से जब्त, चालक-खलासी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही