Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण के साथ निरसा में जश्न का माहौल

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण के साथ ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है. निरसा प्रखंड के रतनपुर गांव में जन विकास क्लब के सदस्यों ने समारोह आयोजित कर खुशी का इजहार किया. पटाखे फोड़े गये और मिठाई व फल बांटे गए. समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल, नरेश मरांडी, उपेंद्र नाथ पाठक, छोटू लाल हेम्ब्रम, बिरेन्द्र अटल, राजु झा, गिरधारी मंडल, बेनागिडया मुखिया प्रतिनिधि लखीन्दर मरांडी चंडी तिवारी, जितने तिवारी, विनोद मरांडी,सुजाता सिन्हा,सीमा बागती, कमला देवी, सीमा घोष, किसलय तिवारी, शत्नुघन बास्की, रवीलाल मरांडी, बुधू मरांडी, हेमलाल मरांडी, निरंजन किस्कू, मंगल मरांडी, शयामलाल मरांडी, किशोर हांसदा, हाबू महतो, सपन लोहार, सोनिया मरांडी, दुलाली मरांडी,अंजली मरांडी के अलावा बारबेंदिया, विशाल पहाड़ी, लुकूडीह गांव के आदिवासी एवं गैर आदिवासी समुदाय के सैकड़ों लोग मौजूद थे.

  आगे बढ़ने के लिए संघर्ष जरूरी : अशोक मंडल

अशोक मंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन व झारखंड में राज्यपाल के रूप में किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा पिछड़ेपन और विकास से कोसों दूर रहने वाले आदिवासी समाज से निकलकर मुर्मू ने देश के राष्ट्रपति की कुर्सी तक का सफर तय किया. इस सफर में मुर्मू ने तीन बच्चे और पति खो दिये.  फिर भी हार नहीं मानी. झारखंड में राज्यपाल रहते हुए उन्होंने न सिर्फ आदिवासी, बल्कि सभी समुदाय को साथ लेकर चलने पर विश्वास किया. उन्होंने आदिवासी समुदाय के लोगों को पढ़ने- लिखने और आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया. उनके संघर्ष और जज्बे की कहानी ऐसी है जो हर किसी को प्रेरित करती है. श्री मंडल ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष जरुरी है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-grand-kalash-yatra-taken-out-in-rangmatia-village-of-nirsa/">धनबाद:

निरसा के रांगामटिया गांव में निकली भव्य कलश यात्रा [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही