Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  संस्कार ज्ञान पीठ हरिना में ओपेन विश्वविद्यालय का केंद्र खुला

Katras :  कतरास (Katras) पीयूष बिहार हरिना संस्कार ज्ञानपीठ में झारखंड स्टेट ओपेन विश्वविद्यालय (जेएसओयू) का अध्ययन केंद्र बनाया गया है. यह जानकारी बिरसा मुंडा एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन सह संस्कार ज्ञानपीठ के निदेशक डॉ मुकेश कुमार राय ने विद्यालय परिसर में दी. इस विश्वविद्यालय की स्थापना ग्रामीण क्षेत्र के कम आय वाले युवक एवं कामकाजी महिलाओं के लिए रोजगारोन्मुखी कोर्स उपलब्ध कराने हेतु नवंबर 2022 में हुई. अभी नौकरी पेशा से जुड़े कुछ कोर्स प्रारंभ किये गये हैं, जिनमें नर्सरी टीचर ट्रेनिंग, पीजी डिप्लोमा आईटी पीजी डिप्लोमा मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन योगा, डिप्लोमा इन नेचरोपैथी, पीजी डिप्लोमा इन मैनेजमेंट पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, डिप्लोमा इन हेल्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर, सर्टिफिकेट इन लीगल अवेयरनेस, सर्टिफिकेट इन ई इकॉमर्स शामिल हैं. श्री राय ने बताया कि अगले कुछ दिनों में विश्वविद्यालय में सभी प्रकार के यूजी एवं पीजी कोर्स उपलब्ध होंगे. उन्होंने बताया कि अध्ययन केंद्र अधिकृत करने के पूर्व विश्वविद्यालय की ओर से दो को-ऑर्डिनेटर डॉ प्रेम सागर केसरी एवं डॉ विकास मौर्य द्वारा निरीक्षण किया गया और उनके प्रतिवेदन समर्पित करने के बाद विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो डॉ घनश्याम कुमार सिंह ने संस्कार ज्ञानपीठ को अध्ययन केंद्र के रूप में अधिकृत किया. केंद्र के को-ऑर्डिनेटर के रूप में श्रीमती नीरजा राय को नियुक्त किया गया. शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के प्रशंसनीय कार्य के लिए ज्ञानपीठ परिवार ने झारखंड के तत्कालीन राज्यपाल रमेश बैस,  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विश्वविद्यालय के वीसी,  प्रोफेसर डॉ टी एन साहू के प्रति आभार व्यक्त किया. यह भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-mourning-in-the-area-over-the-suicide-of-sindri-mlas-son-vivek/">धनबाद:

सिंदरी विधायक पुत्र विवेक की आत्महत्या पर इलाके में शोक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही