Search

धनबाद : कोल अधिकारियों की ट्रांसफर पॉलिसी का सख्ती से पालन का केंद्र का निदेश

कर्मियों के तबादले की नीति भी बनाएं, कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया के चेयरमैन को लिखा पत्र

विशेष संवाददाता Dhanbad : केंद्र सरकार ने  कोयला कंपनी के  अधिकारियों के तबादले नीति को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. सरकार ने अविलंब कर्मचारियों के तबादले की नीति बनाने भी निर्देश कोयला मंत्रालय को दिया है. इस बारे में मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी आलोक वर्मा ने 12 जून को कोल इंडिया के चेयरमैन को पत्र लिखा है. जानकारी के मुताबिक इस साल जनवरी महीने में सैकड़ों अधिकारियों का तबादला हुआ था. परंतु कोल इंडिया मुख्यालय समेत कई जगहों पर दर्जनों अधिकारियों का तबादला के नाम पर सिर्फ टेबुल ट्रांसफर हुआ. इसकी शिकायत कोल मंत्री, कोल सचिव से की गई थी. कोयला मंत्रालय का ताजा पत्र उसी शिकायत का परिणाम माना जा रहा है.

      क्या है पत्र में

पत्र के मुताबिक सीआईएल में केवल अधिकारियों की स्थानांतरण नीति है. मौजूदा स्थानांतरण नीति केवल निष्पादन के लिए है और उस नीति का पूरी तरह से अनुपालन नहीं किया गया है. कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण नीति नहीं है. कर्मचारियों के स्थानांतरण की नीति को जल्द से जल्द बनाएं. अधिकारियों के स्थानांतरण नीति का अनुपालन उसकी भावना का ख्याल रखते हुए किया जाए. ध्यान रखा जाए कि संवेदनशील जगहों पर,एक अनुषंगी कंपनी में तैनाती की अवधि को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण नीति को लागू हो. मंत्रालय ने इस पत्र के आलोक में लिए गए निर्णयों की जानकारी भी मांगी है. कोल इंडिया में अधिकारियों के तबादले की नीति तो है, लेकिन वह पूरी तरह से लागू नहीं हो पाती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp