Nirsa : निरसा (Nirsa) बिहार कोलियरी कामगार यूनियन निरसा सेंट्रलपुल शाखा का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार 24 जनवरी को साइडिंग स्थित कार्यालय के समक्ष संपन्न हुआ. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री सह जेबीसीसीआई सदस्य पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि हमारी यूनियन हमेशा से ही प्रबंधन और सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करती रही है. केंद्र सरकार कोलियरियों का निजीकरण करना चाहती है. मजदूरों के अधिकार में कटौती हो रही है. इसके लिए संगठित होकर प्रतिरोध करना होगा. केंद्रीय सचिव आगम राम ने कहा कि मजदूरों के समक्ष कोयला उद्योग बचाने की बहुत बड़ी चुनौती है. उन्हें गोलबंद कर इस चुनौती का मुकाबला कर सकते हैं. सम्मेलन की अध्यक्षता गोपाल राय ने की व संचालन जयदेव पात्र ने किया. मौके पर कार्तिक दत्ता, तारापद्गो गोप, साधन चटर्जी, रामजी यादव, रोशन मिश्रा, शंकर सिंह आदि मौजूद थे.
धनबाद: केंद्र सरकार कोलियरियों के निजीकरण पर आमादा : अरूप चटर्जी
Leave a Comment