Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: केन्द्र की सरकार तानाशाह, कांग्रेस नहीं करेगी बर्दाश्त :  कुमार गौरव

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :  धनबाद ( Dhanbad) नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से 13 जून से लगातार ईडी की पूछताछ से गुस्साये कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. धनबाद में 16 जून गुरुवार को युवा कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में के रणधीर वर्मा चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. युवा सदस्यों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. पुतला दहन में दर्जनों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे. युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार तानाशाह है. यह सरकार द्वेष की भावना से राहुल गांधी को ईडी के जरिये प्रताड़ित करा रही है. इसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि इस सरकार में ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स तोते की तरह काम कर रहे हैं. इतनी गंदी राजनीति कभी कांग्रेस की सरकार में नही हुई. उन्होंने कहा कि अगर जल्द भाजपा अपनी गंदी राजनीति बंद नहीं करेगी तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-hope-for-appointment-in-jhamada-arose-urban-development-department-asked-for-details-of-income-and-expenditure/">धनबाद:

झमाडा में नियुक्ति की आस जगी, नगर विकास विभाग ने मांगा आय-व्यय का ब्योरा [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही