Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार : रमेश टुडु

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) रणधीर वर्मा चौक पर 23 मई सोमवार को केंद्रीय समिति के निर्देश पर झामुमो कार्यकर्ताओं और नेताओं ने धरना दिया. धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. धरना पर बैठे कार्यकर्ता-नेता केंद्र सरकार के खिलाफ नारे की तख्तियां लिये हुए थे. इस अवसर पर झामुमो के जिला अध्यक्ष रमेश टुडु ने केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर कोसा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर झारखंड की स्थिर सरकार को अस्थिर करने की साजिश रच रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आदिवासी मुख्यमंत्री नहीं पच रहा है. इसीलिए भाजपा वाले तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. परंतु यह सब अब झारखंड की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी. झामुमो सड़क से सदन तक केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन करेगा. यह धरना भाजपा वालों के लिए चेतावनी है. अगर भाजपा अपनी करतूतों से बाज नहीं आई तो झारखंड में भाजपा का नाम लेने वाला कोई नहीं रहेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-firing-at-pwd-contractors-house-in-housing-colony/">धनबाद:

हाउसिंग कॉलोनी में PWD ठेकेदार के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही