Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रही केंद्र सरकार- आनंद महतो

Dhanbad : मॉक्सवादी समन्वय समिति (मासास) की धनबाद (Dhanbad) जिला कमेटी ने 5 मई को कम्युनिस्ट पार्टी के जनक कार्ल मार्क्स की 205वीं जयंती मनाई. इस अवसर पर पुराना बाजार स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि मानव समाज के उज्जवल भविष्य के लिए मार्क्सवाद ही एक मात्र रास्ता है. मार्क्सवाद एक वैज्ञानिक विचार है जो समाज की वास्तविकता पर आधारित है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पुराने इतिहास को समाप्त कर वोट के लिए सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रही है. संप्रदायवाद व जातिवाद के नाम पर भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है. सत्ता के लोभ में लोक लुभावना नारा देकर जनता को दिग्भ्रमित किया जा रहा है. इससे अमीर और गरीब के बीच आर्थिक असमानता बढ़ती जा रही है. बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी की मुख्य वजह भी यही है. गोष्ठी में हरिप्रसाद पप्पू, कार्तिक दत्ता, दिल मोहम्मद, बबलू महतो, पवन महतो, राणा  चट्टराज, मुक्तेश्वर महतो, शुक्ला दास, सुभाष प्रसाद सिंह, ललिता देवी, विजय पासवान, विश्वजीत राय, राकेश सिंह, अजय महतो, रामप्रवेश यादव, रेखा देवी, धर्म बाउरी, चौधरी भुइयां,  याकूब अंसारी, बूटन सिंह, बूटा दत्ता आदि शामिल रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-property-worth-two-lakhs-stolen-again-in-gomos-rail-quarter/">धनबाद:

 गोमो के रेल क्वार्टर में फिर दो लाख की संपत्ति चोरी  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही