Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : केंद्र सरकार की टीम पहुंची बलियापुर, सरकारी योजनाओं का लिया जायजा

Sindri : सिंदरी (Sindri) केंद्र सरकार की 2 सदस्यीय टीम मंगलवार 5 जुलाई को बलियापुर प्रखंड कार्यालय पहुंची. टीम ने कार्यालय सभागार में जल शक्ति अभियान को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. टीम में वाटर कमीशन की डायरेक्टर अनिंदिता सिन्हारे व डिप्टी डायरेक्टर धीरज पांडे के अलावा धनबाद के डीडीसी शशि प्रकाश सिंह व अन्य पदाधिकारी शामिल थे. बैठक में जल की महत्ता बताते हुए वर्षा जल संचय के लिए जागरुकता अभियान चलाने की जरूरत बताई गई. रेन वाटर हार्वेस्टिंग मेड बनाने डोभा, तालाब आदि का निर्माण कर वर्षा जल संचय के लिए कार्यक्रम चलाने की बातें कही गई. बैठक में पंचायतों के मुखिया, जल सहिया कार्यकर्ता आदि शामिल थे. टीम में शामिल पदाधिकारियों ने कुसमाटांड़ पंचायत में रुर्बन मिशन के तहत बन रहे 4 तालाबों का निरीक्षण किया.अलावा सीतलपुर में डोभा एवं टीसीबी निर्माण कार्य का जायजा लिया. मौके पर डीआरडीए निदेशक मुमताज अली, फूड सेफ्टी पदाधिकारी आदिति सिंह, लघु सिचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता राम बल्लभ मिश्रा, बलियापुर बीडीओ अमित कुमार, बीपीओ विशाल कुमार, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही