Search

 
 
 

धनबाद : केंद्रीय टीम ने खड़काबाद आयुष्मान सेंटर का लिया जायजा, बढ़ेंगी सुविधाएं

 
Govindpur (Dhanbad) : स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय टीम ने शनिवार को गाविंदपुर के खड़काबाद स्थित आयुष्मान आरोग्य सेंटर का निरीक्षण किया. टीम ने उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. धनबाद के सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन व गोविंदपुर सीएचसी के प्रभारी डॉ विशेश्वर कुमार ने टीम को सेंटर पर मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. केंद्रीय टीम ने आयुष्मान आरोग्य केंद्र में टीकाकरण, ओपीडी सेवा, फैमिली प्लानिंग समेत स्वच्छता प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी ली. साथ ही कर्मियों व सहियाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. टीम की रिपोर्ट के आधार पर सेंटर को प्रमाणपत्र मिलेगा. यदि सब कुछ सकारात्मक रहा, तो सेंटर में स्थाई चिकित्सक समेत सुविधाएं बढ़ाई जा सकती हैं. टीम में बंगाल की डॉ अनन्या घोषाल मुखर्जी व ओड़िशा के डॉ कृष्णा शरण पाल शामिल थे. मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य पदाधिकारी अमित तिवारी, सीएचओ रोहित कुमार, अस्पताल प्रबंधक वीणा कुमारी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : उत्पाद">https://lagatar.in/product-constable-reinstatement-candidate-death-case/">उत्पाद

सिपाही बहाली अभ्यर्थी मौत मामला: पुलिस मुख्यालय ने कहा – केंद्रों पर है पूरी सुविधा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही