Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  महुदा में चड़क पूजा की धूम, पीठ में कील चुभोकर खूटा पर घूमे भक्त

Mahuda: महुदा (Mahuda)  महुदा मोड़ शिवशक्ति धाम, तेलमच्चो शिव मंदिर एवं नागदा स्थित कमलिया शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार 14 अप्रैल को चड़क पूजा त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर तेलमच्चो शिव मंदिर व महुदा मोड़ स्थित शिव शक्ति धाम में भक्तों ने अपनी पीठ,जीभ एवं पैरो में कील चुभाकर परिक्रमा की. नागदा स्थित कमलिया शिव मन्दिर के प्रांगण में आस्था के पर्व को लेकर काफी गहमा गहमी रही. वहां लगभग पचास भोक्ता अपनी पीठ में कील चुभोकर खूटा पर घूमे. सभी भक्तों ने गाजे बाजे के साथ त्योहार मनाया। मंदिर प्रांगण में चारो तरफ मेला का माहौल बना रहा. भक्तों ने गाजे बाजे के साथ नृत्य भी किया. सबसे पहले भोक्ताजनों को पास के तालाब ले जाया गया तथा वहां पीठ में कील चुभोई गई. बहुत से भोक्तागण पीठ के अलावा अपने हाथ व पैर में भी कील चुभाए हुए थे. गाजे बाजे के साथ उन्हें मंदिर परिसर लाया गया. मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उसे एक एक करके खम्भा के ऊपर चढ़ाया, फिर खम्भा में बांधकर परिक्रमा कराई गई. खम्भा के पास परिवार की महिला सदस्य उपवास कर खड़ी थी. इससे पूर्व पुजा कमेटी द्वारा गुरूवार की रात छोनाच कार्यक्रम आयोजित किया गया था.. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही